spot_img

बड़ा एक्शन, 10 टन आटा, 800 किलो बेसन और एक्सपायर्ड तेल जब्त…

Date:

spot_img
spot_img

Deoghar : श्रावणी मेले के बीच देवघर में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में करीब 10 टन आटा, 800 किलो बेसन और बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड फॉर्च्यून ब्रांड का खाद्य तेल बरामद किया गया। विभाग ने पूरी खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान एक निजी प्रतिष्ठान में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली। आशंका है कि इसे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को परोसने या बाजार में खपाने की तैयारी थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा खेल पकड़ में आ गया।

जांच के दौरान देसी जायका भोजनालय की रसोई भी गंदगी से भरी मिली। किचन की हालत बेहद खराब पाई गई। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : महाकालेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को मिली बेल…

इसे भी पढ़ें : BJP को बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता ने…

इसे भी पढ़ें : IG-DIG को मिल गये बड़े अधिकार, अब तुरंत होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में SIR का बड़ा अपडेट, 14 लाख नाम बाहर, अब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

Ranchi : कभी झारखंड के घने जंगलों में नक्सलियों...

नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम बाजार के...