spot_img

कार्तिक आर्यन ने खोला दिल, दिये 1 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : असम की विनाशकारी बाढ़ के बीच बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बड़ा मानवीय कदम उठाया है। उन्होंने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस मदद का सोशल मीडिया पर कोई प्रचार नहीं किया। कार्तिक की इस पहल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका सार्वजनिक रूप से आभार जताया। उन्होंने X पर लिखा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ के उदार योगदान के लिए कार्तिक आर्यन का धन्यवाद। उन्होंने इसे संकट की घड़ी में सराहनीय और समय पर मिला सहयोग बताया।

सलमान और आलिया भी बने सहारा

इससे पहले खबरें आई थीं कि सलमान खान ने अपने Being Human फाउंडेशन के जरिये बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री भेजी है। वहीं आलिया भट्ट ने लोगों से असम की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर साल आने वाली बाढ़ लाखों लोगों की जिंदगी उजाड़ देती है और इस बार भी हजारों परिवारों को तत्काल राहत और लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर समेत कई जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन, 10 टन आटा, 800 किलो बेसन और एक्सपायर्ड तेल जब्त…

इसे भी पढ़ें : महाकालेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को मिली बेल…

इसे भी पढ़ें : BJP को बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता ने…

इसे भी पढ़ें : IG-DIG को मिल गये बड़े अधिकार, अब तुरंत होगा ये काम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

सहारा पीड़ितों का बड़ा ऐलान, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह इस रोज से…

Ranchi : रांची में सहारा इंडिया में निवेश कर...

Taurus Weekly Horoscope || वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक...

Aries Weekly Horoscope || मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन...

Libra Weekly Horoscope || तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं...