अभी खत्‍म नहींं हुई चुनौतियां, साल 2021 में भी हैं कई खतरे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  नास्त्रेदमस इसे लेकर बहुत पहले ही कर चुके हैं भविष्यवाणी

कोहराम लाइव डेस्क: दुनिया के लिए साल 2019 और 2020  कोरोना महामारी के कारण मानव जीवन के लिए ट्रेजिडी से भरे रहे। भारत को कोरोना ने 2020 में अपने पंजों में जकड़ा। हम कोरोना से जंग जारी रखे हुए हैं। अब उसे हराने के करीब आ रहे हैं, अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने नया मंत्र- ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ देकर इसका संकेत दिया है। नया साल यानी 2021 और भी तमाम मुसीबतें लेकर आने वाला है। दुनिया के बारे में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले नास्त्रेदमस ने इस साल यानी 2021 को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। इसमें भी कई खतरे हैं, जिनसे बचने के उपाय करने होंगे।

इसे भी पढ़ें :जमीन के तीन हजार फीट नीचे बसा है यह गांव, ऐसे लोग जाते हैं यहां…

सच साबित होती आई हैं 465 साल पहले की भविष्‍यवाणियां

इसी को लेकर एक बार फिर से लोग उनके बारे में चर्चा करने लगे हैं। दरअसल, फ्रांस में जन्मे माइकल दि नास्त्रेदमस (Michel The Nostradamus) ने 465 साल पहले जो भविष्यवाणियां (Predictions) की थीं, वो आज भी सच साबित होती आई हैं। यही वजह है कि इनकी लिखी हर बात को लोग आज भी सच मानते हैं। नास्त्रेदमम की ये भविष्यवाणियां एक किताब में दर्ज है।

6338 भविष्यवाणियां

भविष्यवाणियों से भरी इस किताब का नाम है ‘लेस प्रोफेटीस’। इसमें कुल 6338 भविष्यवाणियां की गई हैं। इनमें से आज तक कई सच साबित भी हुई है। साल 2021 को लेकर इनकी भविष्यवाणियां जानने से पहले ये जान लेना बहुत जरूरी है कि इस साल आई कोरोना महामारी को लेकर भी नास्त्रेदमस ने पहले ही बता दिया था कि साल 2020 में एक ऐसी महामारी आएगी जो पूरी दुनिया को थाम देगी। इसमें किसी ऐसी महामारी का जिक्र था, जिससे लाखों लोगों की जान जाने की बात भी कही गई थी।

इसे भी पढ़ें :Indian ocean में यहां जाना है मना,कभी नहीं लौटा जाने वाला

जैविक हथियार तैयार करने का खतरा

माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी का अर्थ निकाला जाए तो इससे पता चलता है कि साल 2021 में वो होगा, जिसे हमने शायद अब तक फिल्मों में ही देखा है। इस साल जॉम्बी आएंगे। उन्होंने इसका कारण भी बताया है। नास्त्रेदमस के मुताबिक एक रशियन वैज्ञानिक के कारण पृथ्वी पर सैकड़ों की तादाद में जॉम्बी आएंगे, जो जैविक हथियार तैयार करेगा। इसके लिए ऐसा वायरस बना दिया जाएगा, जो इंसान को जॉम्बी बना देगा। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने इस साल में अकाल आने की भी बात कही है। भविष्यवाणी के मुताबिक, भयंकर अकाल होगा।

पृथ्‍वी से टकरा सकता है धूमकेतु

लोग बारिश को तरसेंगे। धरती का बड़ा हिस्सा सूखे की चपेट में आ सकता है। इसके साथ ही इस साल काफी भूकंप आएंगे, जो विनाशकारी साबित होंगे। इनमें से कई भूकंपों से तबाही मच सकती है। इसके अलावा तरह-तरह की बीमारियां और महामारी भी पूरी दुनिया को परेशान करेंगी। ऐसा कहा गया है कि कोई धूमकेतु पृथ्वी से टकराएगा। इससे तबाही मच जाएगी, जिससे ऐसा लगेगा कि आकाश से आग की बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें :7 साल के बच्‍चे ने उड़ाया प्‍लेन, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...