जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है, जिन्हें सुनकर विज्ञान भी दंग रह जाता है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे अनोखे जीव की खोज की है, जिसे करीब 6000 साल पहले विलुप्त मान लिया गया था। अब अचानक इसके जिंदा मिलने की खबर ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और प्रकृति प्रेमियों को हैरान कर दिया है। यह जीव देखने में चूहे जैसा है, लेकिन इसके पेट में कंगारू जैसी थैली होती है और यह हवा में लंबी छलांग भी लगा सकता है। यह दुर्लभ जीव Papua के घने जंगलों में मिला है। यह इलाका इंडोनेशिया का हिस्सा है। वैज्ञानिकों ने इस जीव को “टूस (Tous)” नाम दिया है। कई सालों की खोज और रिसर्च के बाद जब यह जीव कैमरे में कैद हुआ, तो वैज्ञानिकों के लिये यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। वैज्ञानिकों ने इस जीव को Lazarus Taxon की श्रेणी में रखा है। इस श्रेणी में वे जीव आते हैं जिन्हें विलुप्त मान लिया जाता है, लेकिन सैकड़ों या हजारों साल बाद अचानक जीवित मिल जाते हैं। इस जीव की कई अनोखी खूबियां हैं, पेट पर कंगारू जैसी थैली, जिसमें वह अपने बच्चों को सुरक्षित रखता है। ऊंचे पेड़ों से कई फीट तक छलांग लगाने की क्षमता है। शरीर में मौजूद झिल्ली, जो पैराशूट की तरह काम करती है। इसी झिल्ली की मदद से यह हवा में दूर तक ग्लाइड कर सकता है। वैज्ञानिक इसे Gliding possum समूह से जुड़ा मानते हैं। इस खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह तो है, लेकिन चिंता भी बढ़ गई है। पापुआ के जंगलों में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है। इससे इस दुर्लभ जीव का अस्तित्व फिर खतरे में पड़ सकता है। इसी वजह से वैज्ञानिकों ने फिलहाल इस जीव के सटीक स्थान को गुप्त रखा है, ताकि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...