Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही। कभी यहां की लोक संस्कृति दुनिया को चौंकाती है तो कभी गांवों से निकलकर कोई ऐसा हुनर सामने आ जाता है, जो बड़े-बड़ों को हैरत में डाल देता है। इन दिनों मुजफ्फरपुर का एक नन्हा कलाकार सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उम्र महज 11 साल, लेकिन हुनर ऐसा कि लोग दांतों तले उंगली दबा लें। मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के एक छोटे से गांव में रहने वाले अंश मिश्रा आज अपनी अद्भुत मिमिक्री कला की वजह से इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। इस उम्र में अंश अपनी आवाज के जादू से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
90 आवाजों का उस्ताद, सुनकर चौंक जाते हैं लोग
अंश मिश्रा की सबसे बड़ी खासियत उनकी मिमिक्री है। वह एक-दो नहीं, बल्कि करीब 90 तरह की आवाजें निकाल लेने का दावा करता है। गाय, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, कौआ, कोयल और कई अन्य पशु-पक्षियों की आवाजें वह इतनी सटीकता से निकालते हैं कि सुनने वाले कुछ पल के लिये भ्रमित हो जाते हैं। उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि लोग बार-बार सुनना चाहते हैं। अंश दावा करते हैं कि जानवरों और पक्षियों की आवाजों के भाव भी समझते हैं। उनके अनुसार, कुत्ते खुशी, गुस्से और डर के समय अलग-अलग तरह की आवाज निकालते हैं। इतना ही नहीं, नर और मादा जानवरों की आवाजों में भी अंतर होता है। कम उम्र में प्रकृति और जीव-जंतुओं की ध्वनियों को समझने की यह क्षमता उन्हें दूसरे बच्चों से अलग पहचान दिलाती है।
नेताओं की मिमिक्री में भी माहिर
जानवरों और पक्षियों की आवाजों के अलावा अंश राजनीतिक हस्तियों की मिमिक्री भी करते हैं। बिहार के चर्चित नेता लालू प्रसाद यादव की शैली हो या चिराग पासवान का अंदाज, अंश उन्हें अपने खास तरीके से मंच पर जीवंत कर देते हैं। वह अन्य नेताओं की आवाज और बोलने के अंदाज की भी नकल करते हैं। उनकी यह कला लोगों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…
इसे भी पढ़ें : रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…
इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!
इसे भी पढ़ें : El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…
इसे भी पढ़ें : जमीन देने वाले किसान बोले, CM योगी ने हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठा दिया…








