- जिसे देखा, उससे नहीं हुई शादी, बिचौलिये ने साढ़े तीन लाख ठग भी लिये
- राजस्थान के जोधपुर में फिल्मी कहानी जैसा सामने आया ठगी का मामला
कोहराम लाइव डेस्क : शादी की चाहत न जाने क्या-क्या कराए। बिचौलिया घूर्त निकल जाए तो बिचारे दूल्हे राजा की क्या गलती। शुरू में जिस लड़की को दिखाया गया, उससे शादी भी नहीं हुई और बिचौलिये ने साढ़े तीन लरख रुपये छग लिये सो अलग। जी हम बात कर रहे हैं, राजस्थान के जोधपुर के घटना की।
वहां एक ठगी की फिल्म जैसी कहानी सामने आई है। यहां शादी के नाम पर एक दूल्हा उम्मेद सिंह ठगी का शिकार हो गए। हद तो तब हो गई जब शादी के 4 दिन बाद दुल्हन अपने मायके गई तो पति के दिए नए मोबाइल से फोन कर बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है, मैं तो शादियों में रोटी बनाने का काम करती थी, डरा धमकाकर आपके साथ भेजा गया था।
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने चाकू से किए इतने वार…
बिचौलिये के खिलाफ मामला दर्ज
यह सब सुनकर दूल्हे उम्मेद सिंह के होश उड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे ने 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर शादी की थी, लेकिन बिचौलिया गंगा सिंह ने ससुर की मदद कराने के बहाने 3.50 लाख रुपये भी लिए, लेकिन बाकी का खर्च शादी में अन्य रस्मों में लग गया। अब उम्मेद सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मतोड़ा थाने में बिचौलिए गंगा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 में मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : MLA इरफान ने CM से मांगे 155 पहरेदार
नागौर से शादी के लिए आए थे कुछ लोग
उम्मेद ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मेरे घर पर मेरी शादी का रिश्ता लेकर गंगा सिंह और नागौर के कुछ लोग आए। तब गंगा सिंह ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में एक लड़की है, आपकी शादी करवा दूंगा। यह सुनकर उम्मेद अपने मामा और भाइयों के साथ लड़की देखने निकल गए। दुल्हन पिंकू कवर के साथ रिश्ता तय कर शगुन के रूप में 500 रुपये हाथ में देखकर रिश्ता तय कर लिया। बाद में उम्मेद के रिश्तेदारों को गंगा सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। शादी के लिए खर्चा आपको ही करना होगा और लड़की के पिता को 3.50 लाख रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए Laughing ही नहीं Weeping की भी डालें आदत
बिचौलिये को दिए इो लाख रुपये
7 दिसंबर को उम्मेद अपने रिश्तेदारों के साथ वापस लड़की के घर नागौर गए जहां, पर बिचौलिए गंगा सिंह को 2 लाख रुपये दिए गए। गंगा सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को आप बारात लेकर नागौर आ जाना। गंगा सिंह ने दोनों परिवारों को यह कहा कि सगाई से लेकर शादी तक इस रिश्ते के बारे में किसी को बताना मत, अगर किसी को पता लग गया तो शादी नहीं होने देंगे।
इसे भी पढ़ें : ‘अब क्या जान लेगी मेरी’ Song मचा रहा धूम
11 दिसंबर को दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंचे
उम्मेद सिंह को खुशी थी कि उनकी शादी हो रही है तो उन्होंने इस बात की किसी रिश्तेदार को भनक नहीं लगने दी। 11 दिसंबर की शाम उम्मेद सिंह बारात लेकर नागौर पहुंचा तो बिचौलिया गंगा सिंह ने कहा कि थोड़ी देर रुको, लड़की के परिवार में किसी की मौत हो गई है। तब गंगा सिंह ने खुद के गांव मांगलोद बारात लेकर आने को कहा, वहां गंगा सिंह ने बकाया एक लाख पचास हजार रुपये लिए और फिर शादी करवाई।
इसे भी पढ़ें : 2799 रुपये में पाएं Digital Camera, मोबाइल एक्सेसरीज पर भी दिया जा रहा 40% तक ऑफर
कांता से हो गई शादी
दूल्हा, दुल्हन को लेकर गांव आया, तभी गांव वालों को पता चला कि उम्मेद सिंह की शादी हो गई है, लेकिन दूल्हे का आरोप है कि जब पहली बार लड़की देखने गया तब किसी और को दिखाया गया, लेकिन मेरी शादी किसी और से करवाई गई, फिर भी दूल्हा शांत रहा। शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन कांता को ससुराल में लेने बिचौलिया गंगा सिंह आया, फिर 2 दिन बाद वापस कांता को ससुराल छोड़ आया। तब दूल्हे ने एक मोबाइल गिफ्ट किया। उसी मोबाइल से 19 दिसंबर को कांता ने दूल्हे उम्मेद सिंह को फोन कर कहा, “मैं कांता हूं।
इसे भी पढ़ें : 400 से अधिक मवेशी जब्त, 20 पशु तस्कर गिरफ्तार
दुल्हन ने बताई घोखे की बात
गंगा सिंह ने आपके साथ धोखा किया है। उसने मुझे डरा-धमका कर शादी करवाई है और मुझे भीलवाड़ा छोड़ दिया है। मैं तो नागौर 7 दिन के लिए शादी में रोटियां बनाने के लिए आई थी। 1 हजार रुपये प्रतिदिन मजदूरी के हिसाब से तय करके गंगा सिंह शादियों में रोटी बनाने के लिए मुझे लाया था, लेकिन मुझे धमकाता और डराता रहा कि हम कहें, वैसा करती जाओ। डर के मारे मैंने शादी के लिए भी हां कह दी।”
इसे भी पढ़ें : रांची में मुर्गा कारोबारी से लूटपाट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस






