spot_img
spot_img
spot_img

नौ साल के बच्‍चे ने एक साल में कमाए 2 अरब 18 करोड़ रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • छोटी सी Age में रच दी कामयाबी की Big Story
  • अमेरिका के टेक्‍सास का नौ साल का रयान बना सबसे अधिक कमाने वाला YouTuber
  • इस साल 2 अरब 18 करोड़ रुपये की कमाई की
  • Forbes 2020 की लिस्ट में हासिल किया पहला स्थान

कोहराम लाइव डेस्क : आज के टेक्‍नोलॉजी के जमाने में सक्‍सेस यानी कामयाबी के माउंट एवरेस्‍ट पर दस्‍तक देने के लिए न उम्र का बंधन है, न अनुभव की जरूरत। स्किल कभी भी आपको कामयाबी का नया प्रतिमान गढ़ने की सूझ दे देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका (America)  के टेक्‍सास (Texas) के रहने वाले नौ साल के रयान काजी (Ryan Kaji) की, जो सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाला YouTuber बन चुका है।  रयान  ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर्स की फॉर्ब्स (Forbes) 2020 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। उसने एक साल में 2 अरब 18 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़ें :जरूरतमंदों की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

इन दिनों यूट्यूब (YouTube) और वी-लॉगिंग (Vlogging) का ट्रेंड काफी प्रचलित है। कई लोग वी-लॉगर बनकर यूट्यूब पर अपना चैनल शुरु करते हैं मगर कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो बड़ा नाम कमाते हैं। यूट्यूब पर आपको हर तरह की जानकारी या दूसरे कंटेंट से जुड़े वीडियो दिख जाएंगे। कंटेंट पोस्ट कर के कई यूट्यूबर्स बहुत फेमस हो चुके हैं। हाल ही में फॉर्ब्स (Forbes) ने 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर्स की लिस्ट जारी की है।

इसे भी पढ़ें :दरके आश्रम में कैसे लें आश्रय

सरप्राइजिंग एचीवमेंट, 41.7 मिलियन सब्स्क्राइबर्स

अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले रयान काजी (Ryan Kaji) ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर्स की फॉर्ब्स 2020 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। रयान महज 9 साल के हैं, मगर रिपोर्ट के अनुसार इस साल उन्होंने 29.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। रयान के यूट्यूब चैनल का नाम ‘रयान वर्ल्ड’ (Ryan’s World) है। उनके यूट्यूब चैनल पर 41.7 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। रयान अपने अनबॉक्सिंग के वीडियोज के लिए फेमस हैं। रयान अपने वीडियो में खिलौनों के पैकेज से निकालकर उनके बारे में अपने सब्स्क्राइबर्स को बताते हैं। रयान के चैनल पर 12.2 बिलियन तक व्यूज आते हैं। अनबॉक्सिंग के अलावा रयान खुद से किए साइंस एक्सपेरिमेंट्स भी वीडियोज में करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रयान काजी खुद के सामान भी बेचते हैं। जिसमें खिलौने, बैगपैक, मंजन, और कई तरह के सामान शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रयान ने पिछले साल 200 मिलियन डॉलर की सेल की थी।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता...

मन को बदल देने वाले IAS मुकेश को पेरिस में मिला Award, देखें…

RANCHI :  हड़िया दारू या नशीली चीजें परोसने वाली...

Free के WiFi से एक कुली बन गया IAS ऑफिसर, देखें कैसे

KohramLive : जब सफर मुकद्दर हो, ठोकरों से क्या...