कोहराम लाइव डेस्क : नेचर यानी कुदरत में जितनी डायवर्सिटी है, उतनी आदमी के शौक में भी। खान-पान, पहनावा और बोलने के मामले में औरों से कुछ अलग किस्म का शौक स्वाभाविक है। जब पांच कोस पानी और आठ कोस पर बानी बदल जाती है, तो आदमी-आदमी के शौक में अंतर भी सामान्य बात है। फिर भी यदि बात यहां तक पहुंच जाए कि शौक क्या न कराए, तो अजीब (Unfamiliar) किस्म की स्थिति तो सामने आएगी ही। यह सच्चाई है कि कुछ लोगों के शौक अजब-गजब होते ही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिसने ड्रैगन जैसा दिखने के जुनूनी शौक के कारण बीच से अपनी जीभ ही कटवा डाली। ये शख्स हैं टायमैट लीजन मुडुसा।
कॉस्मेटिक सर्जरी व बॉडी मॉडिफिकेशन पर खर्च किए 61 हजार पाउंड
टायमैट लीजन मेडुसा ने कॉस्मेटिक सर्जरी(Cosmatic surgery) और बॉडी मॉडिफिकेशन (Body Modification) पर 61 हजार पाउंड खर्च कर दिए। टायमैट ने अपने सारे पैसे कैस्ट्रेशन, कान हटाने और जीभ को बीच से कटवाने के लिए पैसे खर्च किए, ताकि वह एक ड्रैगन की तरह दिख सकें। बता दें कि बॉडी मॉडिफिकेशन का काम अभी भी जारी है। इसके पीछे उनका मकसद यह है कि जिन लोगों ने बॉडी मॉडिफिकेशन करा रखा है उनके प्रति सकारात्मक भाव दिखा सकें।
इसे भी पढ़ें :चेन्नई से जल्द रांची लौटना चाहते हैं मंत्री जगरनाथ महतो, सुधर रही सेहत
एक बैंकिंग वाइस प्रेसिडेंट था
टायमैट का कहना है कि ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जो लोग साई-फाई फिल्मों में दिखने वालों की तरह बॉडी मॉडिफिकेशन करवाते हैं वो लूजर और मंदबुद्धि वाले हैं। पहले मैं एक आम आदमी की तरह देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक बैंकिंग वाइस प्रेसिडेंट था। टायमैट ने आगे कहा कि मैं लोगों को बस यह बताना चाहता हूं कि मॉडिफायड लोग भी बुद्धिमान, दयालु, प्यार करने वाले लोग होते हैं। सिर्फ इसलिए कि मेरे कान निकाले गए हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि मेरे पास दिमाग नहीं है।
इसे भी पढ़ें :पंखे से झूलता मिला गर्भवती विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
पिता ने बचपन में किया दुर्व्यवहार
टायमैट ने बताया कि जब वह पांच साल के थे तो उनके सौतेले पिता ने शारीरिक और मौखिक रूप से मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। और उनके माता-पिता ने रात के वक्त दक्षिणी टेक्सास के घने जंगलों में छोड़ दिया। जहां खतरनाक रैटलस्नेक रहते हैं। और जब उनके माता-पिता ने कार के बाहर फेंक दिया तो उन्होंने एक विषैले रैटलर को अपना माता-पिता माना।
इसे भी पढ़ें :Meeting : गढ़वा DC ने जाना सड़क सुरक्षा का हाल
1997 में सिर पर लगवाई थी सींग
पहली बार टायमैट ने साल 1997 में बॉडी मॉडिफिकेशन करवाया और अपने सिर पर दो सींग लगवाई थी, जिसमें 330 पाउंड (लगभग 29 हज़ार रुपये) खर्च हुए थे। टायमैट ने बताया कि पहले बॉडी मॉडिफिकेशन के बाद वो दुनिया के पांचवें व्यक्ति बन गए, जिनके सिर पर सींग थी। बॉडी मॉडिफिकेशन की शुरुआत शौक से हुई थी, लेकिन बाद में वह उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया। टायमैट ने पहले एक महिला के रूप में मॉडिफिकेशन करवाया, उसके बाद वो एक मानव ड्रैगन के रूप में सामने आए।
इसे भी पढ़ें :TSPC के कुख्यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा








