Kohramlive : दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये! चीन की 25 साल की युवती Chen Qin इन दिनों अपने इसी अनोखे हुनर की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल है। रिपोर्ट के मुताबिक South China Morning Post ने इस युवती की अनोखी कला को सामने लाया है।
चेन किन Carrot को अपने दांतों से बेहद बारीकी से तराशती हैं और उसे छोटी-छोटी खूबसूरत मूर्तियों में बदल देती हैं। उनकी बनाई कृतियां इतनी सटीक होती हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। इस अनोखी कलाकार ने गाजर से दुनिया की मशहूर इमारतों की प्रतिकृतियां भी तैयार की हैं। इनमें Great Wall of China की लघु प्रतिकृति एवं Yellow Crane Tower का शानदार मॉडल प्रमुख हैं। वहीं, वह छोटे-छोटे जानवर, कार्टून कैरेक्टर और पारंपरिक डिजाइन भी बनाती हैं। उनके बनाये फीनिक्स क्राउन और मियाओ समुदाय की पारंपरिक चांदी की टोपी के डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
‘टूथ स्कल्प्टर’ के नाम से मिली पहचान Carrot Girl को
चेन किन खुद को इंटरनेट की पहली “टूथ स्कल्प्टर” बताती हैं। लोग मजाक में कहते हैं कि जैसे उनके मुंह में कोई 3D प्रिंटर छिपा हो। दिलचस्प बात यह है कि वह पेशे से कलाकार नहीं हैं। उन्होंने ग्राफिक डिजाइन और 3D मॉडलिंग की पढ़ाई की है, जबकि बचपन से ही उन्हें पेंटिंग का शौक था। यह अनोखी कला साल 2025 के Spring Festival के दौरान शुरू हुई। उस समय वह गाजर खा रही थीं और मजाक-मजाक में उसे अलग-अलग आकार देने लगीं। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि इसमें कुछ खास किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया और अब तक 100 से ज्यादा गाजर की मूर्तियां बना चुकी हैं।
एक जटिल और बारीक मूर्ति बनाने में उन्हें करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। चेन किन अपनी इस कला का इस्तेमाल बच्चों को इतिहास की कहानियां सुनाने में भी करती हैं। यानी उनकी कला सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि शिक्षा से भी जुड़ी हुई है। हालांकि इस अनोखे हुनर के कुछ नुकसान भी सामने आये हैं। लगातार दांतों का इस्तेमाल करने से चेन किन को अक्सर दांतों और गालों में दर्द रहता है। इतना ही नहीं, समय के साथ उनके जबड़े का आकार भी थोड़ा बदल गया है।
इसे भी पढ़े :मनोकामना पूर्ति का दिन, जानिये कामदा एकादशी का महत्व
इसे भी पढ़े :देवर-भाभी ने रात में जमकर किया डांस, सुबह हाल देख रह गये सन्न
इसे भी पढ़े :ग्राहक बनकर आया, फिर मा’र दी गो’ली, तहलका…
इसे भी पढ़े :भारत को मिला नया इंटरनेशनल हब, जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ
इसे भी पढ़े :नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल






