Palamu : चोर भगवान के घर भी हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर से सामने आया है। यहां 48 घंटे में दूसरी बार मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मेदिनीनगर शहर थानाक्षेत्र के नवाटोली में स्थित ललित श्रीराम मंदिर से चांदी के 12 मुकुट चोर ले भागे। इतना ही दानपेटी का ताला तोड़कर पैसे निकाल लिये। दानपेटी का ताला तोड़ने के लिए चोरों ने भगवान भोलेनाथ की त्रिशूल का इस्तेमाल किया। 48 घंटे में मंदिर से चोरी के दो मामले सामने आने के बाद लोगों में उबाल है। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
चोरी की इस वारदात को शुक्रवार की देर रात अंजाम दिया गया। सुबह मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। यहां याद दिला दें कि करीब 48 घंटे पहले 100 साल पुराने शिव मंदिर में चोरी कर हनुमान जी व मां पार्वती की मूर्तियों में लगी चांदी की आंख निकाल ली गई थी।
इसे भी पढ़ें : DEPRESSION से बचना है तो रोजाना खाएं हरी सब्जियां और फल
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट






