रांची : राजधानी रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बच्चों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के परिजन बाल सुधार गृह पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पिठोरिया की रहने वाली एक महिला ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें एक बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। महिला ने बताया कि बाल सुधार गृह से बाहर निकले एक बच्चे ने उन्हें बताया कि वे उनके बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है। अपने बच्चे को बाहर निकाल लीजिए, नहीं तो कभी भी उसके साथ कुछ भी हो सकता है। महिला का इल्जाम है कि मारकर उसके बच्चे के पेट में अल्सर कर दिया गया है। उसके शौच में खून आ रहा है। बाल सुधार गृह में खुलेआम चरस, गांजा, भांग और शराब का बच्चे सेवन करते हैं। उसके बाद बेकसूर बच्चों को बेरहमी से मारते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थानेदार श्याम किशोर महतो समेत कई पुलिसकर्मी पदाधिकारी बाल सुधार पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें












