kohramlive desk : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर। 11 दिसंबर को कुछ समय के लिए बैंक की योनो, योनो लाइट, यूपीआइ और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का प्रयोग ग्राहक नहीं कर पाएंगे। इस दिन मेंटेनेंस के काम के चलते भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ये सेवाएं बाधित रहेंगी। बैंक ने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ग्राहकों को इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है। सूचित किया गया है कि, “हम 11 दिसंबर 2021 की रात 23:30 बजे से 04.30 (300 मिनट) तक प्रौद्योगिकी उन्नयन का कार्य करेंगे। इस अवधि के दौरान, इंटरनेट बैंकिंग, योनो ,योनो लाइट और यूपीआई की सेवाएं अनुपलब्ध रहेंगी। इस असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि हमारे साथ रहें।”
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better Banking experience. pic.twitter.com/LZsuqO2B0D
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) December 10, 2021
कई कामों में आ सकती है बाधा
मौजूदा समय में बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से होने लग गए हैं। खास तौर पर डेली पेमेंट या पैसा ट्रांसफर करने जैसे काम तो अधिकतर लोग ऑनलाइन तरीके से ही करते हैं। ऐसे में एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआइ की सेवाएं बाधित रहने से लोगों को पेमेंट और पैसा ट्रांसफर करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग के जरिये बैलेंस चेक करने, पासबुक चेक करने और इस तरह के अन्य ऑनलाइन बैंकिंग कामों में रुकावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों












