spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दोस्‍त को एक-दूसरे की बीवी से हुआ प्‍यार, फिर ऐसा आया टर्निंग प्‍वाइंट कि…

Date:

spot_img
spot_img

MP : ट्राएंगल प्‍यार का एक अजीब मामला सामने आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। दरअसल मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कलां गांव के मांगीलाल और उसके पड़ोसी दोस्त हेमराज को एक-दूसरे की पत्‍नी से प्‍यार हो गया। प्‍यार भी ऐसा हुआ कि एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। मांगीलाल ने अपनी पत्नी की शादी हेमराज से करवा दी। मगर जब हेमराज की पत्नी से मांगीलाल ने शादी की तो बात बिगड़ गई। हेमराज ने मांगीलाल से झगड़ा प्रथा के तहत पैसे की डिमांड कर दी। इल्‍जाम है कि पैसा नहीं देने की स्थिति में उसके साथ मारपीट की। उसके बाद लगातार हेमराज के द्वारा ऐसा किया जाने लगा। परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।

सुसाइड की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। खिलचीपुर थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया ने बताया कि ब्यावरा कलां में एक युवक के सुसाइड करने की जानकारी मिली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के चचेरे भाई ने जो कुछ बताया…

मृतक के चचेरे भाई सोहन टेलर ने बताया, मांगीलाल (25) की साल 2011 में कृष्णाबाई से शादी हुई थी। अपने पिता की मौत के के बाद मांगीलाल अपनी पत्नी के साथ छापीहेड़ा में रहने लगा। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। छापीहेड़ा में पड़ोस में रहने वाले हेमराज से मांगीलाल की दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद हेमराज और कृष्णा का अफेयर हो गया। मांगीलाल को इसका पता चला तो उसने 2014 में अपनी पत्नी कृष्णा और हेमराज की शादी करा दी। मांगीलाल ने झगड़ा प्रथा के तहत हेमराज से डेढ़ लाख रुपये भी लिए। इसके बाद हेमराज, उसकी पहली पत्नी ममता, दूसरी पत्नी कृष्णा और डेढ़ साल की बेटी साथ रहने लगे।

यहां से मामले में आया बड़ा टर्निंग प्‍वाइंट 

मामले में बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब मांगीलाल और हेमराज की पहली पत्नी ममता के बीच अफेयर हो गया। हेमराज-कृष्णा की शादी के 2 साल बाद 2016 में ममता और मांगीलाल ने आगर के बैजनाथ मंदिर में शादी कर ली। हेमराज को इसके बारे में पता चला तो उसने मांगीलाल से झगड़े की राशि मांगी। मांगीलाल डेढ़ लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया, लेकिन हेमराज ने तीन लाख रुपए रुपए की डिमांड कर दी। मांगीलाल ने रुपए देने से मना किया तो हेमराज और उसके भाई ने मांगीलाल के साथ मारपीट की। उसके छापीहेड़ा वाले मकान पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मांगीलाल ब्यावरा कलां में काम करने लगा। परिजनों का इल्‍जाम है कि हेमराज जब भी मांगीलाल से मिलता तो उसे पीटने लगता, इससे परेशान होकर उसने आत्‍महत्‍या कर ली।

क्या है झगड़ा प्रथा, यह है एक कुप्रथा

राजगढ़ की कुप्रथा नातरा-झगड़ा प्रथा ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चल रही है। इस प्रथा के अनुसार, यदि कोई पत्नी अपने पति को छोड़कर चली जाती है, तो पति झगड़ा मांगता है। झगड़े में समाज की पंचायत निपटारा करके पति को समझौते के तहत राशि दिलाती है। निपटारा ना होने तक पूर्व पति, पत्नी के गांव में ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाता है, बहस करता है या आगजनी तक करता है।

इसे भी पढ़ें : शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी, फैंस को मिली दीपिका-जॉन की पहली झलक

इसे भी पढ़ें : वित्‍तमंत्री के पिटारे से निकला 1,01,121 करोड़ का बजट, जानिये खास बातें…

इसे भी पढ़ें : UP में छठे चरण का घमासान, कहीं झड़प तो कहीं वोट बहिष्‍कार, देखें…

इसे भी पढ़ें : पार्टनर के साथ पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर किये इतने टुकड़े कि…

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...