Dhanbad (Sujit) : बाइक चोरी और सड़क लूट की लगातार बढ़ती वारदातों ने धनबाद पुलिस की नींद हराम कर रखी थी। पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने इन मामलों को काफी गंभीरता से लिया। बाघमारा डीएसपी को गैंग को पकड़ने की जिम्मेवारी सौंपी। तेज-तर्रार डीएसपी निशा मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की टीम चोरों को दबोचने में जुटी। खबरीलाल से सूचना मिलते ही पुलिस ने धनबाद, बोकारो और गिरिडीह से 5 शातिर बाइक चोरों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से 11 बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 मोबाइल और कई मास्ट Key मिली। पूछताछ में बदमाशों ने कई राज उगले हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ऋषभ गुप्ता चोरी की बाइक अमन सिंह गिरोह तक पहुंचाता था।
इसे भी पढ़ें : ‘नौकरी नहीं दे सकते तो जान ले लीजिये SDO साहेब’, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE VIDEO
इसे भी पढ़ें : UKRAINE से बच निकले आयुष ने रोमानिया से भेजा वीडियो, देखें क्या बता गया
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आटा चक्की चलानेवाला अवधेश कैसे बन गया बड़का “चूहा”, देखें वीडियो






