आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : यूक्रेन से 5 दिनों की जदोजहद के बाद बुधवार को आयुष राज सही सलामत अपने घर पलामू पहुंच गया। आयुष के वापस पलामू आते ही उसके घर में खुशियां छा गई। कल तक मायूस मां-बाप के चेहरे खिल उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे को गले लगाकर मां भावुक हो गई। आयुष मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी अरविंद कुमार का बेटा है।

आयुष मां-बाप का ख्‍वाब पूरा करने के मकसद से डॉक्‍टरी की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। आयुष ने यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। बीते साल 2 दिसंबर को आयुष अपने पलामू स्थि‍त घर से यूक्रेन के लिए रवाना हो गया। यूक्रेन पहुंचा और पूरे लगन-जतन के साथ डॉक्‍टरी की तैयारी करने लगा। 23 फरवरी तक उसके MBBS 1st कोर्स का एग्‍जाम चला। मम्‍मी-पापा को फोन कर बताया कि एग्‍जाम बहुत अच्‍छा गया। इसी बीच यूक्रेन और रूस में तनाव बढ़ गया। हालात को भांपते हुये भारत सरकार ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को वापस लौटने की एडवाइजरी जारी कर दी। आयुष की फ्लाइट 25 फरवरी को थी। घर लौटने को बेताब आयुष एयरपोर्ट के लिए निकला ही था कि यूक्रेन बम और मिसाइल के धमाकों से दहल उठा। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। हर ओर चीख-पुकार मच गई। सारे फ्लाइट्स रद्द कर दिये गये। आयुष उस दिन नहीं लौट सका। यूक्रेन पर हमले की खबर से आयुष के घर में कोहराम मच गया। प‍िता अरविंद कुमार और मां को बेटे की चिंता सताने लगी। मां ने बताया कि आयुष 26 फरवरी को अपने कुछ दोस्‍तों के साथ रोमानिया बॉर्डर के लिए निकल पड़ा। उसने वहां से वीडियो बनाकर भी भेजा। 5 दिनों की जदोजहद के बाद बुधवार को वह अपने घर पहुंच गया।


इसे भी पढ़ें : ‘नौकरी नहीं दे सकते तो जान ले लीजिये SDO साहेब’, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE VIDEO

इसे भी पढ़ें :  UKRAINE से बच निकले आयुष ने रोमानिया से भेजा वीडियो, देखें क्या बता गया

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  आटा चक्की चलानेवाला अवधेश कैसे बन गया बड़का “चूहा”, देखें वीडियो 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...

लड़कियों को नरक से निकाल लाई पुलिस…

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र का बोड़ो...

कच्ची सड़क पर अवैध धंधा, रंगेहाथ दबोचे गये ये दो…

Hazaribagh(Pooja Banerjee) : हजारीबाग में नशे के अवैध कारोबार...