spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी, फैंस को मिली दीपिका-जॉन की पहली झलक

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। शाहरुख खान की इस बिग बजट मूवी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) लीड रोल में हैं। पठान के मेकर्स की ओर से रिलीज डेट अनाउंसमेंट का एक वीडियो (Pthaan Teaser) शेयर किया गया है, जिसमें दीपिका और जॉन के लुक का खुलासा हुआ है।

शाहरुख खान की दमदार आवाज

वीडियो के लास्ट में शाहरुख खान की परछाई और उनकी दमदार आवाज सुनाई पड़ती है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने झटके से अपना लुक दिखाने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि जल्द ही फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

दीपिका पादुकोण और जॉन ने करवाया इंट्रोड्यूस

टीजर में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने पठान को इंट्रोड्यूस करवाया है। टीजर की शुरुआत जॉन अब्राहम के एक धांसू डायलॉग से होती है। जॉन अब्राहम कहते हैं, ‘हमारे देश में हम नाम रखते हैं धर्म या जाति से…पर उसके पास इनमें से कुछ नहीं था। तभी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है और वह कहती हैं, ‘यहां तक कि उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था। अगर कुछ था तो यही एक देश…इंडिया।’ इसके बाद शाहरुख खान का धमाकेदार डायलॉग आता है। पठान का टीजर के सामने आते ही शाहरुख खान के फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। टीजर देखते ही लोग पठान को ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं। इस टीजर को रिलीज करते हुए शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मुझे पता है कि लेट हो गया है लेकिन तारीख याद रखिएगा…पठान का वक्त शुरू हो रहा है…25 जनवरी 2023 को आपसे मुलाकात होगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।’

 इस साल ‘फाइटर’भी होगी रिलीज

अगले साल जनवरी में ही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) भी रिलीज होने वाली है। बीते दिनों ही इस फिल्म की भी रिलीज डेट सामने आई है। ऋतिक दीपिका की यह फिल्म 26 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों को ताबड़तोड़ एक्शन सीन नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: