मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी घर-परिवार तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलायें आज मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन के जरिये आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। उनकी मेहनत से तैयार शुद्ध शहद अब  देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में कोशिश हो, इसी सोच के साथ झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल सोमवार को रांची के नगड़ी और इटकी प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत संचालित हनी माइग्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनन्य मित्तल ने झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीसी) से जुड़ी मधु पालक दीदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन और विपणन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा महिलाओं के अनुभव भी सुने। दीदियों ने बताया कि मधुमक्खी पालन ने उनकी कमाई बढ़ाई है, वहीं, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर भी बनाया है।

पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग तक दिये सुझाव

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने शहद की पैकेजिंग व्यवस्था, हनी बॉक्स और उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता ही सबसे बड़ी पहचान होती है, इसलिये इसकी शुद्धता और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिये। उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड में तैयार होने वाले शहद को योजनाबद्ध तरीके से दूसरे राज्यों के बाजारों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाये, ताकि इस व्यवसाय का विस्तार हो और अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इससे जुड़ सकें। अनन्य मित्तल ने कहा कि हनी वैल्यू चेन परियोजना का उद्देश्य सिर्फ शहद उत्पादन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। इस परियोजना के माध्यम से महिलायें मधुमक्खी पालन सीख रही हैं, उत्पादन कर रही हैं और बाजार से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस मॉडल को और मजबूत किया जाये तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का भी प्रभावी माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर हनी वैल्यू चेन परियोजना के SPM संजय दास, DPM अभिषेक चांद, DM एंटरप्राइज, SMIB के DM एवं नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के BPM, प्रखंड स्तरीय टीम, FPC के निदेशक मंडल के सदस्य, मधु पालक दीदियां एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...