Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलोस भारत में है। दिल्ली के भव्य अक्षरधाम मंदिर में आध्यात्मिक सुकून तलाशने, आगरा के ताजमहल में प्रेम की अमर कहानी को करीब से महसूस करने और राजस्थान के सुनहरे रेगिस्तानी शहर जैसलमेर की खूबसूरती निहारने के बाद अब टिफनी ट्रंप और माइकल बोलोस गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। चार्टर्ड विमान जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरा, वहां मौजूद लोगों की उत्सुक निगाहें इस अंतरराष्ट्रीय मेहमान जोड़ी पर टिक गई। भारतीय परंपरा के अनुरूप उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सुरक्षा के घेरे में रिलायंस ग्रीन्स के लिये रवाना हुआ काफिला
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुये प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये थे। एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद थी। सभी औपचारिकतायें पूरी होने के बाद टिफनी और माइकल का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच रिलायंस टाउनशिप, रिलायंस ग्रीन्स के लिए रवाना हो गया।
वनतारा में खास मेहमाननवाजी, रात्रि विश्राम की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस परिसर में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। खबर है कि टिफनी ट्रंप और माइकल बोलोस वनतारा में रात्रि विश्राम करेंगे। दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के लिये चर्चित वनतारा इन दिनों वैश्विक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


इसे भी पढ़ें : CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…






