गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने साफ शब्दों में कह दिया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में अधिकारियों को चेतावनी देते हुये उन्होंने कहा कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर भी नजर रखी जायेगी। बैठक के दौरान DC ने विशेष रूप से श्री बंशीधरनगर अनुमंडल के धुरकी, बिशनपुर, केतार और खरौंधी प्रखंडों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं, जो चिंता का विषय है। अब इन इलाकों में लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जायेगा। प्रशासन की नजर उन रास्तों और ठिकानों पर भी रहेगी, जहां से खनिजों का अवैध परिवहन किया जाता है।

रात में दौड़ती मौत की गाड़ियों पर होगा प्रहार

DC पशुपति नाथ मिश्रा ने बैठक में एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में अवैध खनन से जुड़े वाहन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गढ़वा की सड़कों पर आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुये उन्होंने ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। उनका स्पष्ट संदेश था कि सड़कें माफियाओं की नहीं, आम जनता की हैं। बैठक में मौजूद पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन में शामिल वाहनों के खिलाफ केवल खनन कानून के तहत ही नहीं, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाये।

जुर्माना नहीं दिया तो सीधे दर्ज होगी FIR 

जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बैठक में नये नियमों की जानकारी देते हुये बताया कि अब ऐसे मामलों में सबसे पहले कंपाउंडिंग फाइन वसूला जायेगा। यदि कोई जुर्माना देने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियम और सख्त हो जाते हैं। इसलिये बारिश शुरू होने से पहले अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बेहद जरूरी है। खनन विभाग और जिला प्रशासन की रणनीति साफ है। बरसात शुरू होने से पहले पूरे जिले में निगरानी बढ़ाई जायेगी। संवेदनशील इलाकों में लगातार छापेमारी होगी और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जायेगी।  बैठक में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार और परिणाम देने वाला रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले माफियाओं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। बैठक में DFO ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, गढ़वा SDO संजय कुमार, रंका SDO परवेज आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, DSP यशोधरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

इसे भी पढ़ें : रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

इसे भी पढ़ें : हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

इसे भी पढ़ें : बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

इसे भी पढ़ें : मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...