मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से सुलग रहा असंतोष सोमवार को अचानक भड़क उठा। महीनों से बकाया मजदूरी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों और नाइट गार्डों ने सड़क निर्माण कर रही शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के अस्थायी कार्यालय में हंगामा कर दिया और बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ तक हो गई। सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के HR को घेर लिया। इल्जाम है कि गुस्साये लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया, दफ्तर से बाहर खींच लाये और हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य कर्मचारी को भी नहीं बख्शा गया।

टूट गया मजदूरों का धैर्य

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने मेहनताने का इंतजार कर रहे हैं। परियोजना में नाइट गार्ड के रूप में काम करने वाले कई स्थानीय युवकों और ग्रामीणों का इल्जाम है कि भुगतान की मांग करने पर उन्हें लगातार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन पैसा नहीं मिला।मजदूरों का आरोप है कि सोमवार को जब वे सामूहिक रूप से बकाया राशि की मांग करने पहुंचे तो उनके साथ गलत बर्ताव किया गया। इसलिये मामला बिगड़ गया। हालांकि कंपनी के HR का कहना है कि मुख्य कंपनी से राशि प्राप्त होते ही सभी मजदूरों का भुगतान कर दिया जायेगा और किसी का पैसा नहीं रोका जायेगा।

“मेहनताना नहीं मिला तो काम ठप होगा”

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी भूमि सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। काम पूरा होने के बावजूद उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है।आक्रोशित मजदूरों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो वे निर्माण कार्य ठप कर देंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिये कंपनी प्रबंधन और प्रशासन दोनों जिम्मेदार होंगे।

 

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

इसे भी पढ़ें : CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...