Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मैदान में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे एक युवक संदीप डे को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू मैदान इलाके में एक व्यक्ति बाहर से ब्राउन शुगर लाकर उसकी बिक्री कर रहा है। इस सूचना को SSP ने गंभीरता से लिया और आगे का टास्क हटिया के DSP को दिया। DSP के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम हरमू मैदान से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जांच और तलाशी में उसके पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप हरमू बाजार स्थित गुप्ता तिलकुट भंडार के सामने रहता है।
इसे भी पढ़ें : बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…
इसे भी पढ़ें : मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…
इसे भी पढ़ें : अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…
इसे भी पढ़ें : मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों






