CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में हाई लेवल समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की बारीकी से समीक्षा हुई। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। वहीं CM ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान रिम्स सहित सभी जिला अस्पतालों में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के मरीजों के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया। इन हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित कर्मी मरीजों को पंजीकरण से लेकर उपचार तक हर स्तर पर मदद करेंगे। CM ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुये कब्रिस्तान घेराबंदी कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही मांझी, परगना, पड़हा, मानकी-मुंडा और धुमकुड़िया भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

वीडियो कॉल पर लाभुकों से ये पूछा…

बैठक का सबसे दिलचस्प पल तब आया जब CM ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। किसी से दुकान की बात हुई, किसी से कारोबार की। CM ने जाना कि बैंक सहयोग कर रहे हैं या नहीं, आय कितनी बढ़ी और रोजगार के कितने नये अवसर बने। लाभुकों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं। कई लोगों ने कहा कि यह योजना उनके लिए आत्मनिर्भरता की नई राह बन गई है। CM ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने और लाभुकों के लिए नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया।

अब कॉल सेंटर बतायेगा लाभुकों का हाल

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि योजनाओं का असर जमीन पर कितना है, इसकी जानकारी लगातार मिलनी चाहिये। इसके लिए लाभुकों से सीधे संवाद और फीडबैक लेने हेतु कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इससे शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

आवासीय और एकलव्य स्कूलों पर खास नजर

गढ़वा, देवघर और साहिबगंज के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों की समीक्षा करते हुये CM ने बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वहीं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रावास और हॉस्टल सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य गढ़ने के केंद्र हैं। इसलिए वहां पीने का पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर भोजन हर हाल में सुनिश्चित किया जाये। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को पारंपरिक साइकिल के बजाय ई-साइकिल उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार की जाये।

स्कूलों में चलेगा जनगणना और SIR जागरूकता अभियान

CM ने विद्यार्थियों को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और जनगणना के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। उनका मानना है कि छात्र समाज में जागरूकता के सबसे मजबूत वाहक बन सकते हैं और अपने परिवारों तक भी जरूरी सूचनायें पहुंचा सकते हैं।

कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

CM ने कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर भी दो टूक कहा कि सिर्फ प्रशिक्षण देने से काम नहीं चलेगा। प्रशिक्षण ऐसा हो जो बाजार की मांग के अनुरूप हो और युवाओं को सीधे रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ सके। उन्होंने उद्योगों और स्थानीय उद्यमों के साथ तालमेल बनाकर क्षेत्र विशेष के हिसाब से प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

इसे भी पढ़ें : CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

इसे भी पढ़ें : बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...