रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिये सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में अहम मंथन हुआ। पुलिस कार्यालय के कक्ष संख्या-307 में ADG (मुख्यालय) सह रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारी और थानेदार शामिल हुये। बैठक में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, गुमशुदा बच्चों के मामलों और आगामी पर्व-त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक निगरानी

बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों की पहचान करें, जहां अपराध नियंत्रण के लिये CCTV कैमरों की आवश्यकता है। पहले से लगे कैमरों की समीक्षा कर नये संवेदनशील स्थानों का चयन करने तथा आधुनिक तकनीक वाले अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिये प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। पुलिस का मानना है कि तकनीक आधारित निगरानी से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। बैठक में जिले में संचालित PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाई जाये और किसी भी घटना पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाये, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो।

एससी-एसटी अत्याचार मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुये पीड़ितों को समय पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग और समय पर आरोप पत्र दाखिल करने को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये।

गुमशुदा बच्चों की तलाश को लेकर सख्त रुख

बैठक में गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। सभी थानेदारों को मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार कार्रवाई करने और बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिये समन्वित प्रयास तेज करने को कहा गया। वहीं, NDPS एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि वे नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाओं का व्यवस्थित संकलन करें और उसके आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलायें। खास तौर पर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतत निगरानी रखने को कहा गया।

10 जून से शुरू होगा जागरूकता अभियान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 जून से 25 जून 2026 तक जिले के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत और उसके दुष्परिणामों से अवगत कराना होगा।

गैंगस्टर, रंगदारी और भू-माफियाओं पर होगी कार्रवाई 

संगठित अपराध, रंगदारी और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में भू-माफियाओं और भूमि संबंधी अपराधों को भी गंभीरता से लिया गया। पुलिस अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुये पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। गश्ती बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के अंत में अपराध नियंत्रण, महत्वपूर्ण मामलों के सफल उद्भेदन और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिये रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन एवं सिटी SP को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन अनुसंधानकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने महत्वपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की और समय पर आरोप पत्र दाखिल किया। ADG मनोज कौशिक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान होनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

इसे भी पढ़ें : बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

इसे भी पढ़ें : मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

इसे भी पढ़ें : अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

हरमू मैदान में ब्राउन शुगर का खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...

मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

Ranchi : कभी घर-परिवार तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...