दिल्ली दरबार में बढ़ा झारखंड के अफसरों का कद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड राज्य के छह तेजतर्रार IPS अधिकारियों का नाम अब दिल्ली के बड़े प्रशासनिक गलियारों में गूजेंगे। भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने झारखंड कैडर के छह IPS अधिकारियों को केंद्र में इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के लिये इंपैनल कर दिया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस महकमे में खुशी और उत्साह का माहौल है।

झारखंड के इन 6 IPS को मिली बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में झारखंड कैडर के जिन अधिकारियों को IG रैंक में इंपैनल किया गया है, उनमें 2003 बैच के IG अखिलेश कुमार झा, 2007 बैच के पटेल मयूर कन्हैया लाल, 2007 बैच के राकेश बंसल, 2008 बैच के अनीश गुप्ता, 2008 बैच के एम तमिलवाणन, 2008 बैच के अजय लिंडा शामिल हैं। अब ये अधिकारी केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों और विभागों में IG स्तर की जिम्मेदारी निभा सकेंगे।

रांची के SSP रह चुके अनीश गुप्ता पहले से CBI में तैनात

इन नामों में अनीश गुप्ता खास चर्चा में हैं। वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर (CBI) Central Bureau of Investigation में कार्यरत हैं। झारखंड में रहते हुये अनीश गुप्ता रांची के SSP समेत कई जिलों के SP रह चुके हैं। उनकी पहचान एक तेज और अनुशासित अधिकारी के रूप में रही है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राकेश बंसल भी सूची में शामिल हैं। राकेश बंसल हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस झारखंड लौटे हैं। अखिलेश कुमार झा, पटेल मयूर कन्हैया लाल, एम तमिलवाणन और अजय लिंडा फिलहाल झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं।

झारखंड पुलिस के लिये सम्मान का पल

पुलिस महकमे में इस इंपैनलमेंट को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह झारखंड कैडर के IPS अफसरों की कार्यक्षमता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर केंद्र सरकार के भरोसे का संकेत है।

इसे भी पढ़ें : रसोई की आंच पर चढ़ गई महंगाई, गृहिणियों की चिंता बढ़ी…

इसे भी पढ़ें : CM बोले, गांव मजबूत होगा तो झारखंड आगे बढ़ेगा….

इसे भी पढ़ें : 5 घंटे में पटना, CM सम्राट का नया प्लान…

इसे भी पढ़ें : रांची में घर छोड़ निकले भाई-बहन, 48 घंटे बाद यहां मिले… जानें

इसे भी पढ़ें : 80 करोड़ लोगों के लिए केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीण...

रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...

रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

Koderma : कोडरमा के जयनगर प्रखंड का नईटांड गांव...