CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुये साफ कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और 2026-27 की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद रहीं।

अबुआ आवास से हर गरीब को मिलेगा अपना घर

CM हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना, Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में ऐसे लोगों की पहचान की जाये, जो अब भी कच्चे और जर्जर घरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

महिलाओं को खेती से लेकर सोलर पावर तक जोड़ने की तैयारी

CM हेमंत सोरेन ने Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) को राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों यानी सखी मंडलों की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। CM ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को सिर्फ खेती तक सीमित न रखा जाये, बल्कि उन्हें सोलर पावर उत्पादन, आधुनिक तकनीक और नवाचार से भी जोड़ा जाये।

5 हजार नये सखी मंडल, 60 हजार परिवार जोड़ने का लक्ष्य

अधिकारियों ने बैठक में CM को जानकारी दी कि राज्य में 5 हजार नये सखी मंडलों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसके जरिये 60 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, महिलाओं के आर्थिक विकास के लिये बैंकों से 5 हजार करोड़ रुपये ऋण उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है। विभाग ने ढाई लाख नई महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

पलाश मार्ट बनेगा झारखंडी उत्पादों की पहचान

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि दूसरे राज्यों में भी “पलाश मार्ट” जैसे बिक्री केंद्र खोले जायें, ताकि झारखंडी उत्पादों को नई पहचान मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि रांची के कांके रोड में नया पलाश मार्ट अंतिम चरण में है और इस वर्ष 6 नये पलाश मार्ट खोलने की योजना है।

हनी और जुट उत्पादन में हैं अपार संभावनायें

CM हेमंत सोरेन ने जुट प्रोसेसिंग और हनी उत्पादन को लेकर भी विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में शहद उत्पादन की ज्यादा संभावना है, वहां महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाये। CM ने यह भी कहा कि मईयां सम्मान योजना, दिव्यांग, वृद्ध और विधवा महिलाओं को भी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा जाये।

लिफ्ट इरिगेशन परियोजनाओं को गति देने का निर्देश

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जल संचय आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर वाटर मैनेजमेंट सिस्टम मजबूत करने और ग्रामीणों को इसमें जोड़ने के निर्देश दिये।

डेढ़ लाख एकड़ में चल रहा बागवानी कार्य

मनरेगा के तहत चल रही Birsa Harit Gram Yojana की समीक्षा करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में करीब डेढ़ लाख एकड़ भूमि पर बागवानी कार्य चल रहा है और इसमें महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। CM ने जिलावार डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि योजना को और प्रभावी बनाया जा सके।

ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, बिरसा जनजातीय विकास योजना और वाटरशेड परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा हुई। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का असर जमीन पर दिखना चाहिये और ग्रामीणों को उसका सीधा लाभ मिलना चाहिये। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, मनरेगा आयुक्त Mrityunjay Kumar Barnwal और JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी Ananya Mittal समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

इसे भी पढ़ें : बिहार में 27 बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : गांव की चौपाल पर जली जागरूकता की मशाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...

रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...