रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : कोडरमा के जयनगर प्रखंड का नईटांड गांव इन दिनों डर, रहस्य और बेचैनी की कहानी बन गया है। गांव के एक साधारण से घर में पिछले कई दिनों से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। कभी अचानक कपड़ों में आग लग जाती है, कभी बिस्तर के नीचे से धुआं उठने लगता है, तो कभी बच्चों के सिरहाने आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं। अब हालत यह है कि पूरा परिवार अपना घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

देखते ही देखते राख हो गये कपड़े

पीड़ित गीता ने मीडिया को बताया कि बीती रात घर में रखे कपड़ों में अचानक आग लग गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक कपड़े जलकर राख हो चुके थे। गीता देवी कहती हैं, अब तो घर के अंदर जाने से भी डर लगता है। पता नहीं कब, कहां से आग लग जाये। परिवार के मुताबिक, यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। पिछले कई दिनों से घर के अलग-अलग हिस्सों में रहस्यमयी तरीके से आग लगने और धुआं उठने की घटनायें हो रही हैं।

बच्चों की सुरक्षा के डर से छोड़ दिया घर

लगातार हो रही घटनाओं ने परिवार की नींद और चैन दोनों छीन लिये हैं। डर इतना बढ़ गया कि परिवार ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। अब परिवार के सदस्य घर के बाहर खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। बच्चों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है। पीड़ित परिवार में गीता देवी, विकास पासवान, सपना देवी, आकाश पासवान, करीना देवी, उज्जवल पासवान, गंगोत्री देवी, रिषभ कुमार और रियान कुमार शामिल हैं।

अब पैसे और जेवर भी गायब होने लगे

इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने तब और सनसनी फैला दी, जब परिवार ने घर से नकदी और जेवर गायब होने का दावा भी किया। परिवार का कहना है कि अलमारी में रखे पैसे और आभूषण अचानक गायब हो रहे हैं। इन घटनाओं ने पूरे परिवार को मानसिक तनाव और भय में डाल दिया है।

गांव में उमड़ रही भीड़, तरह-तरह की चर्चायें

नईटांड गांव में यह मामला अब कौतूहल और चर्चा का केंद्र बन चुका है। आसपास के गांवों से लोग इस रहस्यमयी घर को देखने पहुंच रहे हैं। गांव में कोई इसे भूत-प्रेत का असर बता रहा है, तो कोई दैविक शक्ति की चर्चा कर रहा है। वहीं कुछ लोग इसे तकनीकी कारण, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वैज्ञानिक वजह से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।

सच्चाई सामने आनी चाहिये

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच होनी चाहिये, ताकि सच सामने आ सके और लोगों में फैला डर खत्म हो। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि वे भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके घर में यह सब क्यों हो रहा है। नईटांड गांव की यह रहस्यमयी आग अब पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुकी है।

Koderma News

इसे भी पढ़ें : बिहार में 27 बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : गांव की चौपाल पर जली जागरूकता की मशाल…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दरबार में बढ़ा झारखंड के अफसरों का कद…

इसे भी पढ़ें : रसोई की आंच पर चढ़ गई महंगाई, गृहिणियों की चिंता बढ़ी…

इसे भी पढ़ें : CM बोले, गांव मजबूत होगा तो झारखंड आगे बढ़ेगा….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीण...

रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...

बिहार में 27 बड़े फैसले…

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...