रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को अपने पैरों से दोस्त बनाया था, वही आज भारत की सीनियर फुटबॉल टीम की जर्सी पहनने जा रहा है। झारखंड के उभरते फुटबॉलर निखिल बारला के भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। रांची के Jawahar Vidya Mandir Shyamali में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां से निखिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी।

किताबों के साथ फुटबॉल का भी था जुनून

निखिल बारला ने बचपन से ही फुटबॉल को अपना सपना बना लिया था। स्कूल के दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ मैदान पर उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई। धीरे-धीरे यही जुनून उन्हें राष्ट्रीय मंच तक ले आया। आज भारतीय सीनियर टीम में उनका चयन वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण की कहानी बन चुका है।

यह पूरे झारखंड के लिये गर्व का पल

जेवीएम श्यामली स्कूल के प्रधानाचार्य BN Jha ने निखिल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुये कहा कि यह सिर्फ विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिये गर्व का क्षण है।उन्होंने कहा कि जेवीएम श्यामली हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। निखिल ने साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि निखिल भारतीय टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष MM Dasgupta ने भी निखिल को बधाई देते हुये कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।उन्होंने मीडिया से कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाता है, और निखिल की उपलब्धि इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

झारखंड की धरती फिर चमकी

झारखंड लंबे समय से हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब फुटबॉल में भी राज्य के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। निखिल बारला का भारतीय सीनियर टीम में चयन झारखंड के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रांची से लेकर गांव की चौपाल तक, हर जगह निखिल बारला की चर्चा हो रही है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि झारखंड का यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहरायेगा।

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

इसे भी पढ़ें : बिहार में 27 बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : गांव की चौपाल पर जली जागरूकता की मशाल…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दरबार में बढ़ा झारखंड के अफसरों का कद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीण...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...

रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

Koderma : कोडरमा के जयनगर प्रखंड का नईटांड गांव...

बिहार में 27 बड़े फैसले…

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...