रांची में घर छोड़ निकले भाई-बहन, 48 घंटे बाद यहां मिले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में मां की एक डांट के बाद घर छोड़कर निकले दो मासूम भाई-बहन को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा स्थित पटेल नगर सेक्टर-1 का है। जानकारी के मुताबिक, बीते 25 मई की दोपहर करीब 12 बजे मां ने धूप में खेलने से मना किया तो नाराज होकर युवांश महतो (6 वर्ष) और उसकी बहन रौशनी कुमारी (10 वर्ष) घर से पैदल निकल गए। देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद बच्चों के पिता चिरंजीव कुमार महतो ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इसे गंभीरता से लेते हुये SSP रांची के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।

CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। आखिरकार 27 मई को तुपुदाना के चांद गांव स्थित एक चर्च से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। रांची पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल बच्चों को परिवार के सुपुर्द करने की प्रक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 80 करोड़ लोगों के लिए केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM के यहां ED ने दी दबिश…

इसे भी पढ़ें : झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

इसे भी पढ़ें : घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 घंटे में पटना, CM सम्राट का नया प्लान…

Patna : बिहार सरकार ने राज्य की सड़क व्यवस्था...

पूर्व CM के यहां ED ने दी दबिश…

Kohramlive : केरल में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन...

झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

Jodhpur : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट...