बिहार में अब रफ्तार से दौड़ेगी तरक्की की ट्रेन, 962 करोड़ खर्च होंगे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के जमुई और आसपास के इलाकों के लिये रेलवे ने विकास की नई पटरी बिछाने का बड़ा फैसला लिया है। Ministry of Railways ने किउल-झाझा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 54 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 962 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

अब कम होगा ट्रेनों का दबाव

East Central Railway के तहत आने वाला किउल-झाझा सेक्शन लंबे समय से ट्रेनों के भारी दबाव से जूझ रहा है। इस रूट से रोज बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। अक्सर ट्रेनों की लेटलतीफी और परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब तीसरी लाइन बनने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और रेलखंड की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

पटना, दिल्ली और कोलकाता से बढ़ेगी रफ्तार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना के पूरा होने के बाद जमुई, लखीसराय एवंं पटना और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से और मजबूत होगी। इस रेलखंड से रोज सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी। नई ट्रेनों और एक्सप्रेस सेवाओं का रास्ता भी खुलेगा।

मालगाड़ियों को भी मिलेगी नई रफ्तार

यह रेलखंड झारखंड और वेस्ट बंगाल से जुड़ा अहम मालवाहक मार्ग भी माना जाता है। यहां से बड़े पैमाने पर कोयला, गिट्टी और अन्य औद्योगिक सामानों की ढुलाई होती है। तीसरी लाइन बनने के बाद मालगाड़ियों का परिचालन ज्यादा तेज और व्यवस्थित होगा। व्यापारियों का मानना है कि इससे क्षेत्र में कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

तीन से चार वर्षों में पूरा हो सकता है निर्माण कार्य

रेलवे सूत्रों के अनुसार परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य रेलवे की मौजूदा जमीन पर ही किया जायेगा। हालांकि कुछ जगहों पर सीमित भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ सकती है। प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। रेलवे अधिकारियों का अनुमान है कि यह परियोजना अगले तीन से चार वर्षों में पूरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

इसे भी पढ़ें : रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

इसे भी पढ़ें : बिहार में 27 बड़े फैसले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...

CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीण...

रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...