spot_img
spot_img

5 घंटे में पटना, CM सम्राट का नया प्लान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार सरकार ने राज्य की सड़क व्यवस्था को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़क से जोड़ा जाये, ताकि आवागमन तेज और सुगम हो सके। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे परियोजनाओं को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के सुदूर इलाकों से लोग 5 घंटे के भीतर पटना पहुंच सकें।

पर्यटन और बाजारों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी

सरकार ने पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों, औद्योगिक कॉरिडोर और प्रमुख बाजारों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया है, ताकि आर्थिक गतिविधियां तेज हों और रोजगार बढ़े। बैठक में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल परियोजना को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुलों की गुणवत्ता जांच नियमित कराने को कहा गया।

‘हर घर नल का जल’ पर भी फोकस

CM ने हर घर नल का जल योजना की समीक्षा करते हुये सुबह-शाम पानी आपूर्ति का समय एक-एक घंटा बढ़ाने, पंचायत स्तर पर पानी की गुणवत्ता जांच और शिकायत निवारण में AI तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। जरूरत वाले क्षेत्रों में 30 जून तक नये चापाकल लगाने का भी निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ें : रांची में घर छोड़ निकले भाई-बहन, 48 घंटे बाद यहां मिले… जानें

इसे भी पढ़ें : 80 करोड़ लोगों के लिए केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM के यहां ED ने दी दबिश…

इसे भी पढ़ें : झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...