Pakur (Jay) : ठीक से बारिश नहीं होने की वजह से पाकुड के कई परिवारों की माली हालत बहुत खराब हो गई है। कुछ लोगों की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके घरों में राशन पानी तक नहीं। यह हाल है पाकुड़ के मंझलाडीह टोली गांव में रहने वाले कुछ लोगों का। कुछ लोगों का कहना है कि भला हो समाजसेवी लुत्फुल हक का, जिनकी रहमत से आज कई घरों में चूल्हे जले, वहीं कई भूखों का पेट भरा। गांव के लोगों की माली हालत सुन लुत्फुल हक और इलाके के थानेदार अमर कुमार मिंज मंझलाडीह के कस्तूरी मैदान पहुंचे। यहां जरूरतमंद लोगों के बीच राशन बांटे गये। राशन के नाम पर इन्हें 25 किलो चावल, 5 किलो आलू, 1 लीटर कड़ुवा तेल, दाल और अन्य कुछ खाने की चीजें दी गई। महामारी कोरोना काल में भी लुत्फुल हक द्वारा की गई मदद को भी अबतक लोग भुला नहीं पायें हैं। कुछ लोगों ने बताया कि जब ठंड सताने लगती है तब भी हक बाबू ही याद आते हैं। कंबल बांटने में भी वह दिलदार हैं। वहीं समाजसेवी लुत्फुल हक बोले गरीबों की मदद कर उन्हें अजीब सा सुकून मिलता है। मौके पर जीवलाल मुर्मू, रोबिन टुडू और अन्य लोग मौजूद थे। सुनें क्या बोले समाजसेवी लुत्फुल हक और थानेदार अमर मिंज…
इसे भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ II को दिया गया गन सैल्यूट
इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब
इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत
इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन




