मिड डे मील कर रहे थे बच्चे, अचानक गिरा स्कूल का छज्जा, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के लुहुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को बरामदे का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के वक्त बच्चे मिड डे मील खा रहे थे। घटना में कई बच्चे घायल हो गये, जबकि दो छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के बरामदे का बाहरी हिस्सा काफी जर्जर हो चुका था। खाना खाने के दौरान अचानक छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि जिस जगह छज्जा गिरा, वहां कोई बच्चा सीधे नीचे नहीं बैठा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधानाध्यापक दिलेश कुमार ने बताया कि एक छात्रा के पैर और दूसरी के माथे में चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है। कुछ अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक भवन वर्ष 2004 में बना था और काफी पुराना हो चुका है। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने बताया कि जिले में 160 जर्जर स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिनकी मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

इसे भी पढ़ें : प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

इसे भी पढ़ें : 7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

spot_img

Related articles:

एक मंच पर दिखेगी NDA की पूरी ताकत, राजधानी में PM का मेगा रोड शो…

Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल...

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...