spot_img
spot_img

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े और ठेले पर सजी रंग-बिरंगी प्लेटों के बीच अब केवल स्वाद नहीं, सेहत की जिम्मेदारी भी तय होगी। बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय का सभागार इसी संदेश से गूंज उठा। राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम हुये। इसके पीछे मकसद साफ था कि शहर में बिकने वाले खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करना एवं आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने साफ कहा कि दूषित खाना बीमारियों का कारण बन सकता है। वेंडर्स को चेताया गया कि कमाई से पहले लोगों की सेहत को प्राथमिकता दें। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने हर स्ट्रीट फूड वेंडर के लिये FSSAI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बताया, वहीं कहा कि बिना पंजीकरण कारोबार करने पर कार्रवाई होगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने एक-एक नियम समझाते हुये कहा कि हेडकैप, एप्रॉन और ग्लव्स पहनना जरूरी है। शुद्ध पानी और कच्चे माल का इस्तेमाल हो, तेल का इस्तेमाल तीन बार से ज्यादा नहीं करें। केवल फूड ग्रेड रंगों का सीमित उपयोग करें। अखबार या घटिया प्लास्टिक में पैकिंग पर पूरी तरह बैन लगे। वहीं, कार्बाइड से पके फल बेचने पर भी सख्त रोक लगे। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा कार्यालय से विवेक तिवारी, संतोष कुमार, ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रेनिंग एजेंसी से मदन कुमार, ओमप्रकाश एवं गढ़वा सदर के दर्जनों स्ट्रीट फूड वेंडर्स मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : चौंक गये जांच अधिकारी, पत्नी के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी, सास के नाम भी…

इसे भी पढ़ें : 20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : हेलमेट नहीं पहनने वालों का नहीं कटा चालान, बल्कि…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोली- ”हटाना है तो राज्यपाल बर्खास्त करें”

इसे भी पढ़ें : एक मंच पर दिखेगी NDA की पूरी ताकत, राजधानी में PM का मेगा रोड शो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...