spot_img
spot_img
spot_img

बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के पुंदाग में दिन दहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। एक गोली मिस फायर हो गई, वहीं दूसरी गोली में निशाना चूक गया। जिस युवक पर गोली चलाई गई, वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है फायरिंग करते हुये। सबसे हैरत की बात यह है कि यह सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भी पुंदाग पुलिस घटना से बेखबर रही। बाद में बोली, जांच पड़ताल की जा रही है। पारिवारिक विवाद में फायरिंग हुई। गोली चलाने वाला रिश्ते में युवक का जीजा है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक की खोज में जुट गई है। उसके नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बताया दिया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंदाग थाना क्षेत्र के इलाहीनगर में रहनेवाले एक शख्स की बहन की शादी इमरान नाम के एक युवक से हुई है। कुछ दिन से इमरान की बीवी अपने घर में नहीं है। इमरान को शक था कि उसकी बीवी अपने मायके चली गई है, लेकिन उसके ससुराल वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। इसी गुस्से में गुरुवार की दोपहर इमरान हथियार लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। वहां पहले उसने जमकर हंगामा किया, इसके बाद भी जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो वह घर के बाहर ही इंतजार करने लगा। इसके बाद उसका साला घर से बाहर निकलता है। तब इमरान पिस्टल को कॉक कर उसपर फायरिंग करता है। वह मिस फायर हो जाता है। फिर दूसरी गोली फायर की जाती है, इस बार भी निशाना चूक गया। साला वहां से भाग निकला। गोली चलने की आवाज पर जब आसपास से लोगों का जुटना शुरू हुआ तो इमरान वहां से खिसक निकला।

इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत क्या बरसी, बच गई 2 बच्चियां, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता जरूरी : राजेश्वरी बी

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विभागों का सेंट्रलाइज्‍ड डेटा सेंटर बनाने का दिया निर्देश

इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार से बंगाल जा रहे पशु तस्कर हजारीबाग में धराये… देखें

इसे भी पढ़ें : ‘पीएम श्री’ योजना के तहत 14,500 स्कूलों का होगा कायाकल्‍प, सेंट्रल कैबिनेट ने दी मंजूरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...