Kohramlive : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक ऐलान किया गया है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, 11 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा। महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में इस दिन भारत में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।
Government of India has decided that there will be one day State Mourning on September 11 throughout India in the wake of demise of Britain’s Queen Elizabeth II: Ministry of Home Affairs
— ANI (@ANI) September 9, 2022
इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया है। PM मोदी ने ट्वीट किया, “महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा… उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”
70 साल तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। महारानी के निधन के बाद शाही परिवार में उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
निधन के 10 दिन बाद महारानी का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके ताबूत लंदन के बकिंघम पैलेस से लाया जाएगा। लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :नक्सली संगठनों के खात्मा को लेकर चलेगा तेज अभियान : DIG अनीश गुप्ता
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बही भजनों की गंगा…
इसे भी पढ़ें :मासूम का पिटबुल ने कर दिया ये हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :पालतू कुत्ते का लिफ्ट में हमला करते Video Viral
इसे भी पढ़ें :ऐसे बढ़ेंगे आपके YOUTUBE सब्सक्राइबर्स… जानें तरीका















