spot_img

दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। 100 से ज्यादा पन्नों मेंं तैयार की गई केस डायरी और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देने का हुक्म एसपी अंबर लकड़ा ने दे दिया है। एसपी की अध्यक्षता में गठित 12 सदस्यीय SIT को चार्जशीट तैयार करने में करीब 11 दिनों का समय लगा। इस कांड के संदेही गुनाहगार शाहरूख हुसैन और नईम उर्फ छोटू खान ने पेट्रोल छिड़क अंकिता को जिंदा जला दिया था। बाद में बेतरह झुलस गई अंकिता ने रिम्स में आखिरी हिचकी ली थी। मरने से पहले उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि जिस तरह वह तड़प-तड़प मर रही है, उसी तरह शाहरूख को मौत मिले। अंकिता मर्डर केस को लेकर खूब बवाल और हाय तौबा मची।

एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा और CID आईजी असीम विक्रांत मिंज की मॉनिटरिंग में पूरा कांड का गहन अनुसंधान हुआ। वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर भी गहन अनुसंधान हुआ। SIT को तेज गति से कांड का अनुसंधान पूरा करने को कहा गया। वहीं स्पीड ट्रायल को लेकर कोर्ट में अर्जी देने का भी आदेश दिया गया है। अनुसंधान टीम में दो डीएसपी विजय कुमार और शिवेंद्र के साथ नगर थाना के थानेदार इंस्पेक्टर नितिश कुमार, मुफस्सिल थाना के थानेदार उमेश राम सहित कई अन्य तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को रखा गया था।

इसे भी पढ़ें : कांके में मारधाड़, थाना में हंगामा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...