हेलमेट नहीं पहनने वालों का नहीं कटा चालान, बल्कि…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को खास जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर पुलिस ने चालान काटने के बजाय उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम समझाये और पम्पलेट बांटे। अभियान का मुख्य संदेश “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” था। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सड़क पर छोटी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरे, इंडिकेटर के सही इस्तेमाल, नशे में ड्राइविंग और मोबाइल पर बात करते हुये गाड़ी चलाने के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ‘हिट एंड रन’ मामलों में मिलने वाले मुआवजे और दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की भी जानकारी दी गई। अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा और सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक विनय रंजन तिवारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोली- ”हटाना है तो राज्यपाल बर्खास्त करें”

इसे भी पढ़ें : एक मंच पर दिखेगी NDA की पूरी ताकत, राजधानी में PM का मेगा रोड शो…

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ऐतिहासिक ‘महाशपथ’, PM मोदी समेत कई बड़े नेता बनेंगे गवाह…

इसे भी पढ़ें : मिड डे मील कर रहे थे बच्चे, अचानक गिरा स्कूल का छज्जा, फिर…

इसे भी पढ़ें : अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...