spot_img
spot_img

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों का गुस्सा उबाल पर आ गया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में जुटी भीड़ प्रतीकात्मक तौर पर घड़ा फोड़कर विरोध जताया। वहीं खूब नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गढ़वा में जल संकट विकराल रूप ले चुका है। प्रशासन और सरकार मौन है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने दावा किया कि जिले में 10 हजार से ज्यादा चापाकल खराब है। ‘जल-नल योजना’ पर सवाल हुये कहा कि हजारों करोड़ खर्च हो गये, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि सड़कों पर खड़ी पानी टंकियां सिर्फ दिखावा बन गई हैं। गढ़वा में पानी नहीं केवल वादे बह रहे हैं। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गंभीर सवाल उठाते हुये कहा कि संवेदनहीनता चरम पर है। विकास सिर्फ कागजों में, जमीन पर संकट है। भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी, वहीं, पानी के लिये महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि चापाकल जल्द ठीक करो, बिजली आपूर्ति सुधारो, वर्ना उग्र आंदोलन होगा। सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने ऐलान किया कि ये तो बस शुरुआत है, हर घर पानी, हर गांव बिजली तक संघर्ष जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : जिम में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल बेनकाब…

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

इसे भी पढ़ें : क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

इसे भी पढ़ें : थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...