spot_img

किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सीएम से मिला झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का प्रतिनिधिमंडल, JTET को CTET के बराबर मान्‍यता देने का अनुरोध

 RANCHI : अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित उनके आवास में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन अथवा CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) को JTET के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नही होने देगी। आप सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत आपकी मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी।

द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का निवेदन

मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में न्यायोचित विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  मुख्‍यमंत्री ने कई अन्य मुलाकातियों से भेंट कर स्वयं अपने हाथों से उनका आवेदन लिया तथा उनकी समस्याओं पर यथोचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

इसे भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ II को दिया गया गन सैल्यूट

इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी

इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…

इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें

इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...