नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • शिलौंग से निकली BSF की बाइक रैली पहुंची हजारीबाग

Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : बॉर्डर पर सीना ताने दुश्मनों को करारा जवाब देने में माहिर BSF के जवानों का काफिला आज हजारीबाग पहुंचा। उनके स्वागत में सड़क के दोनों किनारे हजारों स्कूली बच्चे और लोग मौजूद थे। हर किसी की जुबां पर एक ही नारा था… भारत माता की जय। BSF के जवानों पर फूल बरसाये गये। उन्हें माला पहनाया गया। देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे BSF के जवानों का मकसद युवाओं खासकर लड़कियों को जगाना और उन्हें सशक्त करना है। वहीं लड़कियों को BSF में आने के लिए प्रेरित भी किया। ताकि देश सेवा में वह भी खुद को झोंक सके। देशभक्ति का जज्बा हर किसी के सीने में धड़कता है। वतन की हिफाजत के लिए जरूरी है युवाओं का जागना। काफिला में शामिल BSF के आला अधिकारियों ने युवाओं से आग्रह किया कि वे लोग धीमा जहर यानी नशा से कोसों दूर रहें। वह कभी नशा ना करें, क्योंकि नशा परिवार का ही खात्मा कर देता है। वे अपने सीने में देशभक्ति का जुनून और जज्बा जगाएं। BSF अपने सामाजिक दायित्व को पूरी करने के लिहाज से देश भर में लोगों को जगाने का काम कर रही है। बीते एक सितंबर को शिलौंग से जवानों का एक बाइक रैली निकली। यह रैली देश भर में अपने मकसद का इजहार करते हुए देश की बहू-बेटियों को काबिल बनाने और उनके अंदर छुपे हुनर को बाहर निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। शिलौंग से निकली बाइक रैली मेघालय, असम, बंगाल होते हुए आज हजारीबाग (झारखंड) पहुंचा। हजारीबाग के दारू प्रखंड में इनका जोरदार स्वागत किया गया। बाइक रैली में अजीबो-गरीब करतब दिखाने वाली बीएसएफ की “सीमा-भवानी” की टीम भी शामिल है। यह रैली का समापन आगामी 17 सितंबर को दिल्ली में होगा। सुनें क्या बोली BSF के आला अधिकारी विश्वजीत…

इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...