spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : गुमला के कारोबारी सुमित केसरी को गोली मार दी गयी। गोली उनके पैर में लगी है। वहीं सिर में भी गहरा जख्म है। उनके सिर पर ईट से प्रहार किया गया। उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। जख्मी सुमित केसरी पालकोट प्रखंड के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी थे। सुमित को गोली किसने और क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गुमला के एसडीपीओ श्यामानंद मंडल ने मौके पर पहुंच पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में एक स्पेशल टीम हमलावरों की खोज में जुट गई है। पुलिस ने जख्मी सुमित के एक भतीजे से सारी जानकारी ली है। आशंका है कि जख्मी सुमित के होश में आने के बाद हमलावरों के बारे में कुछ क्लू मिल सके। पालकोट के बिलिंगबिरा रोड में रोकेडेगा मोड़ के पास वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात पौने बारह बजे के करीब दो बदमाश भाजपा नेता सुमित केसरी के घर पहुंचे। दिवाल फांद कर उनके घर के अंदर घुसे। इसके बाद सुमित को घर से बाहर ले गये। कुछ देर बातचीत के बाद सुमित के पैर में गोली मार दी गई। सुमित जब भागने की कोशिश करने लगे तो उनके सिर पर ईट से प्रहार किया गया। उनके सिर में भी गंभीर चोटें लगी। खून से लथपथ सुमित सड़क पर गिरे पड़े थे। कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सुमित को पास के एक अस्पताल में ले गये। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिये रांची के मेडिका में रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका

इसे भी पढ़ें : इसे कहते है किस्मत, लावारिस की तकदीर जाग उठी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: