Ramgarh : रांची, रामगढ़ और हजारीबाग का मोस्ट वांटेड कुख्यात बदमाश राहुल तुरी उर्फ आकाश तुरी एनकाउंटर में मारा गया। उसके एक दोस्त को पुलिस ने जिंदा दबोच लिया। यह एनकाउंटर रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा जंगल में हुआ। राहुल को एनकाउंटर में मार गिराने के असली हीरो में चरही के थानेदार गौतम कुमार एवं दारोगा मुकेश कुमार का नाम सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। चरही के थानेदार गौतम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आकाश तुरी अपने एक दोस्त के साथ मुरपा क्षेत्र में बाइक से कहीं जा रहा है। उनका इरादा नेक नहीं है। इसी सूचना पर पीछा करते हुये चरही के थानेदार अपने एक सहयोगी के साथ निकल पड़े। मुरपा के घने जंगल में राहुल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और एनकाउंटर में राहुल तुरी मारा गया। मौके पर पूरे लाव-लश्कर के साथ रामगढ़ और हजारीबाग के पुलिस कप्तान पहुंचे। राहुल तुरी के नाम रांची के खलारी और बुढ़मू थाना में आंतक की कई गाथाएं दर्ज है।
इसे भी पढ़ें :फा’यरिंग के बाद रागिनी सिंह ने ये बोल फैला दी सनसनी… जानें
इसे भी पढ़ें :राम मंदिर में अनूठा अवसर…
इसे भी पढ़ें :प्रिंसिपल की ओछी हरकत और जलील करतूत, हिल गया ज़माना
इसे भी पढ़ें :बढ़ गये पेट्रोल के दाम, अपने शहर का दाम… जानें
इसे भी पढ़ें :दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे रघुवर दास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पहली वर्षगांठ पर रामलला का महाभिषेक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फिर IED की चपेट में आया एक जवान…
इसे भी पढ़ें :प्रधान सचिव और DGP का बड़ा आदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इन्हें दिया न्योता… जानें












