spot_img
spot_img
spot_img

दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे रघुवर दास… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज 81 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुबह से उन्हें बधाइयां मिल रही है। झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास भी आज उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे। दोबारा BJP जॉइन करने के अगले ही दिन वे शिबू सोरेन से मिले। दोनो ने धूप में बैठकर बातचीत की। उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। मौके पर उन्होंने रूपी सोरेन से भी आशीर्वाद लिया। इस बात की जानकारी रघुवर दास ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर ज़रिये दी। उन्होंने लिखा कि “दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबा श्री शिबू सोरेन जी से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची श्रीमती रूपी सोरेन जी से आशीर्वाद लिया। बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों को जोड़ी शिव पार्वती की तरह अखंड बनी रहे।”

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पोस्ट के ज़रिये जन्मदिन की बधाई दी। मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर जन्मदिन की तैयारियां चल रही है। खबर है कि वे इस बार 81 पाउंड का केक काटेंगे। मौके पर CM हेमंत सोरेन, पार्टी कार्यकर्ता, कई नेता समेत आम जन भी शामिल होंगे।

शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ के नेमरा गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से शिक्षक थे। साल 2000 में झारखंड अलग राज्य बनने के बाद वे तीन बार CM बने। उन्होंने केंद्र सरकार में कोयला मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...