Kohramlive : गश्त के दौरान CRPF का एक जवान IED की चपेट में आ गया। आनन-फ़ानन में जख्मी जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार की सुबह CRPF 196वीं बटालियन की एक टीम निगरानी अभियान पर निकली थी। तभी महादेव घाट इलाके में गश्ती के दौरान एक जवान का पैर नक्सलियो द्वारा बिछाये गये प्रेशर IED पर पड़ गया और जोरदार ब्लास्ट के साथ IED फट गया। यहां याद दिला दें कि बीते 6 जनवरी को भी जवानो की गाड़ी नक्सलियो द्वारा टारगेट कर बिछाये गये IED की चपेट में आ गई थी। इस भयानक हादसे में एक ड्राइवर और आठ जवान शहीद हो गये थे।










