Dhanbad : धनबाद के नामी-गिरामी दिग्वाडीह कार्मेल स्कूल की ओछी हरकत और जलील करतूत से हिल गया पूरा ज़माना। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली तमाम छात्राओं की शर्ट उतरवा कर उन्हें सिर्फ़ ब्लेज़र पहनकर जाने को कहा गया। शर्म के मारे छात्रायें स्कूल से बाहर नही निकल रही थी। कोई सिर झुकायें खड़ी थी, कोई चुकू-मुकु बैठे हुई, तो कोई ओट के पीछे खड़ी रही। ज़्यादातर छात्रायें यही बोल रही थी कि मेरा क्या क़ुसूर। कई छात्राओं ने फोन कर घर से दूसरी शर्ट मंगवाई और उसे पहनकर घर गई। बिना शर्ट पहने घर पहुंची बच्चियों को देख गार्जियनो का ग़ुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये गार्जियन स्कूल पहुंचे। जमकर बवाल हुआ। वे लोग प्रिंसिपल को हटाने और उनकी गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में दसवीं कक्षा के बच्चों का पेन डे मनाया जा रहा था। सभी बच्चे एक दूसरे की शर्ट पर शुभकामनायें लिख रहे थे। इल्ज़ाम है कि यह बात प्रिंसिपल एम देवश्री को नागवार गुजरी और उसने बच्चियों की शर्ट उतरवा दी। वहीं प्रबंधन द्वारा शर्ट रख ली गई। इसके बाद छात्राओं को केवल ब्लेजर पहनकर घर जाने को कहा गया। मामले में DC माधवी मिश्रा ने जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिये हैं।
प्रिंसिपल की ओछी हरकत और जलील करतूत, हिल गया ज़माना
Date:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…
Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...
तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…
Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...
अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…
Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...
खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…
Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...
झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून, अब भीगेंगे खेत-खलिहान और शहर-गांव…
Ranchi : तपती धरती की प्यास अब बुझने लगी...











