spot_img

ऑटो रिजर्व करने वाली अकेली लड़की, हो गया भयानक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : रास्ते में एक लड़की को अकेला पाकर गश्ती पुलिस ने उसे रोका-टोका। पुलिस को देखते ही वह खूब जोर-जोर से रोने लगी। कई बार पूछने पर भी वह चुप रही। उसकी हालत देख पुलिस समझ गई कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। लड़की को बसिया थाना ले जाया गया। एक महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में लड़की से पूछा गया। उसने जो कुछ पुलिस को बताया, उसे सुन पुलिस का माथा ठनक गया। गुस्साई पुलिस ने ठाना बिना पकड़े दम नहीं लेंगे। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने हैवानों को खोज निकाला। पकड़े गये हैवान आकिब खाना और अफरोज खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं रेप के बाद पीड़िता से लूटे गये 5 हजार रुपये में से 28 सौ रुपये एवं एक चाकू बरामद किया गया। उस ऑटो को भी जब्त कर लिया गया, जो घटना में इस्तेमाल किया गया था। पीड़िता ने अपना दुखड़ा सुनाते हुये पुलिस के सामने खुलासा किया कि बीते रविवार को वह गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर आई थी। यहां से गुमला जाने के लिये एक ऑटो रिजर्व किया। 1 हजार रुपये उससे मांगा गया। वह ऑटो में बैठ गई। उसे ऑटो में अकेला देख ऑटो ड्राईवर आकिब खान की नीयत खराब हो गई। आकिब के साथ उसका दोस्त अफरोज खान भी था। दोनों उसे वापस तेतरा गांव के नजदीक ले आये। बसिया के एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने खुलासा किया कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। उसे चाकू दिखा डरा दिया गया था। गैंगरेप करने के बाद लड़की से 5 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूट लिये। बाद में पीड़िता को सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। गश्ती में निकली बसिया पुलिस की नजर इस लड़की पर पड़ी। पूछताछ के बाद इस कांड का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें : जनजातीय जीवन दर्शन का झलक दिखला जाएगा झारखंड जनजातीय महोत्सव

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : 16 बच्चे को ले जा रही स्कूल वैन नाले में गिरा

इसे भी पढ़ें : 35वें शहादत दिवस पर याद किये गये वीर शहीद निर्मल महतो, सीएम हेमंत बोले- शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना है

इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट को उड़ाने वाले शख्स के साथ नालंदा में क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...