spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : एक विवाहिता को सरेआम बेइज्जत और दिखा देने की धमकी देकर मोस्ट वांटेड बने श्रीकांत त्यागी के घर आज बुलडोजर चला दिया गया। नोएडा सेक्टर 93 के ओमेक्स सोसाइटी में त्यागी का घर है। विवाहिता को सोसाइटी के आंगन में ही अनाप शनाप बोला गया और उसे धकियाने लगा। इसका वीडियो वायरल हो गया था। वायरल वीडियो के बाद हरकत में आ गई CM योगी सरकार की पुलिस। अब पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी को खोज निकालने की लिये उनकी पत्नी और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को पुलिस उठा लाई है। भाजपा द्वारा उसे पहले से ही निकाले जाने की बात सामने आई है। दबंग किस्म के त्यागी का पुराना इतिहास भी बहुत अच्छा नहीं है।

नोएडा के एक आला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि फरार श्रीकांत त्यागी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है। उसका अंतिम लोकेशन हरिद्वार में मिला। उसने एक बार अपना फोन ऑन भी किया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा किया गया है। वहीं ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी की सुरक्षा का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले एजेंसी को भी दंडित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इल्जाम है कि त्यागी के कुछ करीबियों ने भी सोसाइटी में खूब हंगामा किया। उसके छह गुर्गों को दबोच लिया गया है। लापरवाह और ढिलाई दिखाने वाले इलाके के थानेदार को भी संस्पेंड कर दिया गया है। फरार त्यागी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि फरार त्यागी बहुत जल्द कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसे खोज निकालने के लिये नोयडा पुलिस के साथ STF को भी लगा दिया गया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है।

त्यागी की गुंडई को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार त्यागी अपने फ्लैट के आसपास के इलाके पर जो चाहता है, वहीं करता है। सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता। त्यागी पर अवैध निर्माण का भी इल्जाम है। सोसाइटी में पेड़ लगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि अब त्यागी भागा भागा फिर रहा है। नोएडा पुलिस ने  अब उसकी पूरी जीवन कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। घर पर बुलडोजर चला पुलिस ने अपना मकसद साफ कर दिया है। चाहे कोई हो, गुंडई किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :Akasa Air ने भरी पहली उड़ान, इतना कम है किराया… देखें

इसे भी पढ़ें :बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, देखें…

इसे भी पढ़ें :टीचर के वश में नहीं, पढ़ाने समझाने आती है रसोईया…

इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: