रांची एयरपोर्ट को उड़ाने वाले शख्स के साथ नालंदा में क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाला आखिरकार धरा गया। पप्पू उर्फ मारूति नाम के इस शख्स को नालंदा में पकड़ा गया। रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर द्वारा बनाई गई एक स्पेशल टीम नालंदा गई थी। धमकी देने के पहले ही दिन यानी 28 जुलाई को इस बात का खुलासा कर लिया गया था कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी देकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई, वह सिम किसी रितेश पांडेय के नाम से है। वह नालंदा का रहनेवाला है। गिरफ्तार पप्पू का साथ देने वाले उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मीद है कि कल तक रांची पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

पकड़े गये पप्पू के बारे में बताया गया कि वह एक नंबर का नशेड़ी है। नशा करने के बाद ही वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मोबाइल पर फोन करता और उन्हें अलबल बोल हड़काते रहता था। पहली दफा 28 जुलाई को फोन किया गया था। इल्जाम है कि उस रोज पप्पू ने डायरेक्टर से कहा कि उसके चार आदमी एक बैग में शक्तिशाली चार बम लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा चुके हैं। उसकी बातें नहीं मानने पर एयरपोर्ट को उड़ा दिया जायेगा। मिली इस धमकी के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में कोहराम मच गया। वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने चुपचाप पूरा एयरपोर्ट खंगाल डाला, पर कोई संदेही नहीं पकड़ा गया। इसके बाद पुनः 29 जुलाई को धमकी दी गई। पुनः दो रोज पहले भी धमकी मिली। लगातार तीन दफे धमकी मिलने को एयरपोर्ट और जिला पुलिस प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया। 15 अगस्त को देखते हुये एक दिन पहले खोजी कुत्ते की मदद से एक बार फिर से पूरे एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे में झांका गया। फूल रखे गमले से लेकर हर कोना देखा गया। वहीं मुसाफिर की चेकिंग टाइट कर दी गई। बाहर से आने वाले यात्रियों की भी कड़ाई से चेकिंग की गई। इस कड़ाई से कुछ यात्री खफा भी हो गये, पर समझाने बुझाने के बाद एतराज जताना बंद कर दिया। इस बीच टेक्निकल सेल से धमकी देने वाले शख्स का लोकेशन हासिल किया गया। इसके बाद एक स्पेशल टीम को नालंदा भेजा गया, जहां से पप्पू सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें :Akasa Air ने भरी पहली उड़ान, इतना कम है किराया… देखें

इसे भी पढ़ें :बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, देखें…

इसे भी पढ़ें :टीचर के वश में नहीं, पढ़ाने समझाने आती है रसोईया…

इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…

Ranchi : झारखंड की सबसे बड़ी सरकारी मेडिकल संस्था...

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...