spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

35वें शहादत दिवस पर याद किये गये वीर शहीद निर्मल महतो, सीएम हेमंत बोले- शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना है

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur : “वीर शहीद निर्मल महतो का बलिदान राज्य हमेशा याद रखेगा। झारखंड आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमें एकजुटता के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान देना है।” उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर कदमा जमशेदपुर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के आवास स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात की।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरों ने अपने शहादत दिए हैं। कोल्हान प्रमंडल के कई वीर सपूतों ने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हमें उन शहीदों के सपनों का झारखंड निर्माण करना है। जिसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सभी राज्य के मुख्यमंत्री आए थे। बैठक में मैंने कहा था कि झारखंड का खनिज पूरे देश में जा रहा है, लेकिन झारखंड को इसका उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपए खनन कंपनियों पर बकाया है, केंद्र सरकार इस राशि को दिलाने का कार्य करे, ताकि इस राशि का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में किया जा सके।

घर में एक फलदार पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुखाड़ जैसी स्थिति बन रही है, सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार खेती के लिए सिंचाई प्राप्त हो सके उसके लिए योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं। इसके लिए सरकार एक योजना लाई है, जिसके तहत शहर में रहने वाले व्यक्ति जो एक फलदार पेड़ लगाएंगे उन्हें 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

9 एवं 10 अगस्त को राज्य में मनाया जाएगा आदिवासी महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 एवं 10 अगस्त को राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाने जा रही है। इस महोत्सव के जरिए हम अपनी संस्कृति को राष्ट्र पटल पर रखने का काम करेंगे। इस महोत्सव में हमारे आदिवासी सभ्यता को दिखाने का कार्य किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न राज्य एवं देश-विदेश के आदिवासी भाई-बहन आएंगे जो अपने संस्कृति से हमें अवगत कराएंगे और हमारी संस्कृति को समझने का उन्हें मौका मिलेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर डीसी विजया जादव, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रहे।

निर्मल महतो

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : जेल में बंद निलंबित MLA इरफान के घर बंगाल पुलिस, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...