Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। काशपाट और उरमन-जोगली के बीच एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि दुर्घटना के वक्त पिकअप में सवार एक महिला फेसबुक लाइव कर रही थी। वह अपने परिवार के एक बच्चे को उसका ननिहाल दिखा रही थी। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। खबर है कि फेसबुक लाइव के दौरान अचानक महिला की तेज चीख सुनाई दी। कुछ ही सेकेंड बाद मोबाइल का वीडियो हिलने लगा और पिकअप खाई में लुढ़क गई। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।
राहत-बचाव अभियान में जुटा प्रशासन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये हैं। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सड़क के किनारे पैराफिट (सुरक्षा दीवार) नहीं होने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।
सड़क के साथ गहरी खाई ना कोई पैराफिट न कुछ। शिमला के रामपुर के तकलेच में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है , पिकअप खाई में गिरी, सभी छह लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है, हादसे से ठीक पहले का वीडियो मोबाइल से मिला है।
गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को ऐसे इशारा करना भी भारी है । महिला… pic.twitter.com/Im3VTCLvew
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) June 26, 2026
इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
इसे भी पढ़ें : ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
इसे भी पढ़ें : रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…
इसे भी पढ़ें : बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…








